अररिया, जनवरी 5 -- अररिया। एक संवाददाता अररिया कॉलेज स्टेडियम में अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 35वें भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग कांसम ट्राफी सीनियर डिवीजन के 13वें मुकाबले में फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडस स्पोर्टिंग क्लब ए को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडस स्पोर्टिंग क्लब ए का फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ। फारबिसगंज के गेंदबाजों के आगे इंडस का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह बिखर गयी और पूरी टीम मात्र 21.4 ओवर में 65 रन पर ऑलआउट हो गई। इंडस की ओर से पंकज कुमार ने 17 रन और आदित्य राज ने 14 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। फारबिसगंज की ओर से उत्तम कुमार ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 5.4 ओवर में 1 मेडन सहित 14 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके इस शानद...