भागलपुर, जून 2 -- अररिया से फुलेन्द्र की रिपोर्ट फारबिसगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत मटियारी में सहयोग शिविर-सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के तहत जनसमस्याओं के समाधान के लिए विशेष सहयोग शिविर का मंगलवार को आयोजन किया गया। शिविर के दौरान वार्ड संख्या तीन के निवासियों ने अपनी लंबे समय से लंबित जल निकासी की समस्या को अधिकारियों के समक्ष रखा। बताया गया कि उक्त समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा पूर्व में भी कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन समाधान नहीं हो सका था। वहीं, मामले की शिकायत के आलोक में फारबिसगंज एसडीओ अभय कुमार तिवारी एवं डीएसपी राजकिशोर कुमार ने संबंधित स्थल का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- फारबिसगंज के मटियारी पंचायत के लोगों में जगी समाधान की उम्मीद निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं मुखिया प्रतिनिधि को आवश्यक निर्...