कटिहार, मार्च 19 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र । बिहार बंगाल की सीमा पर अवस्थित रोशना बाजार मैदान में नेताजी सुभाष चैलेंजर्स ट्रॉफी रोशना के फाइनल मैच फारबिसगंज की टीम ने जीत कर टूर्नामेंट पर कब्जा कर लिया। उपविजेता टीम को राकेश कुमार, प्रमोद कुमार सिंह मोहम्मद जहांगीर ने संयुक्त रूप से छोटा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीम सम्मिलित था। जिसमें सेमीफाइनल में वसीम 11, फारबिसगंज, कुमारपुर एवं शब्बीर 11 शामिल थे। बुधवार को निर्धारित तिथि एवं समयानुसार फाइनल मैच के लिए फारबिसगंज एवं वसीम 11 द्वारा टांस किया गया।जिसमें फारबिसगंज ने टॉस जीतकर क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया। सर्वप्रथम वसीम 11 ने कुल 20 ओवर में 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गया। जवाब में फारबिसगंज टीम ने 18.2 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 123 रन बना कर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाय...