पूर्णिया, अप्रैल 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता जयवर्धन सिंह ने मीडिया को बयान जारी कर कहा कि फारबिसगंज की घटना न केवल दिल दहला देने वाली है, बल्कि यह बिहार में विफल हो चुकी कानून-व्यवस्था का प्रमाण है। जब सरेआम एक व्यक्ति दूसरे का गला काट देता है और उसके बाद भीड़ खुद न्याय करने पर उतारू होकर पुलिस की मौजूदगी में किसी को मार देती है, तो स्पष्ट है कि राज्य में अब 'कानून का राज' नहीं बल्कि 'जंगलराज' लौट आया है। जयवर्धन सिंह ने कहा कि यह घटना नीतीश सरकार की दोहरी नाकामी है। पहली यह कि अपराधी बेखौफ होकर हत्या कर रहे हैं, और दूसरी यह कि जनता का पुलिस से भरोसा इस कदर उठ गया है कि वे खुद कानून हाथ में ले रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पुलिस मौके पर मौजूद थी, तो भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार कैसे डाला? क्या ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.