अररिया, फरवरी 3 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के हरिपुर डाक स्थित वृद्धजन कल्याण केंद्र पर हितैषी मंच के अध्यक्ष सदानंद मेहता के अध्यक्षता में संत रविदास की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों के द्वारा संत रविदास की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पण किया गया। तदुपरांत विनोद कुमार तिवारी, मोहन साह और सभाध्यक्ष सदानंद मेहता ने संत रविदास के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस अवसर पर समाजसेवी अजय कुमार मंडल और शिक्षासेवी रामविलास मेहता को अंग वस्त्रादि प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित समाजसेवी तनुक लाल के द्वारा एक दर्जन वृद्ध को धोती और गमछा प्रदान किया गया। समारोह में बूटन दास,नवल राही,अखिलेश्वर यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...