अररिया, फरवरी 28 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फाल्गुन माह के आगमन के साथ ही फारबिसगंज शहरी सहित ग्रामीण इलाकों में होली की खुमारी लोगों में बढ़चढ़ कर देखी जा रही है। शहर के गलियों सहित मंदिरों के साथ गांव के चौपालों पर इन दिनों चंग-डफ की थाप गूंज रही है। पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ गाऐ जा रहे होली के गीत माहौल को उल्लास से भर रहे है। शाम ढ़लते ही शहर के मारवाड़ी समाज के युवा व बुजुर्ग एकत्रित होकर होली के पारंपरिक गीत गाते है। चंग की थाप पर युवा व बुजुर्ग उत्साह पूर्वक थिड़कते नजर आ रहे है। फाल्गुनी मस्ती में डूबे युवा व बुजुर्ग रंग-गुलाल से पहले ही संगीत और लोक परंपरा के रंग में रंग चुके है। मारवाड़ी समाज, फारबिसगंज के द्वारा इस वर्ष भी 'आयो फागणियो' कार्यक्रम के तहत 'होली चंग धमाल' की शुरुआत गुरुवार से शहर के आरबी लेन चौक एवं शुक्रवार की देर ...