अररिया, मार्च 11 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। प्रखंड में अंचलाधिकारी (सीओ) और राजस्व पदाधिकारी के हड़ताल पर चले जाने से मंगलवार को दूसरे दिन भी अंचल कार्यालय का कामकाज बुरी तरह प्रभावित रहा। हड़ताल के कारण जमीन से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य पूरी तरह ठप पड़ गए हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सामान्य दिनों की तुलना में काफी सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। सामान्य दिनों में जहां अंचल कार्यालय और आरटीपीएस काउंटर पर लोगों की भीड़ लगी रहती है, वहीं हड़ताल के कारण प्रखंड परिसर में काफी कम लोग नजर आए। कई लोग काम के सिलसिले में अंचल कार्यालय पहुंचे, लेकिन अधिकारियों के हड़ताल पर रहने के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। आरटीपीएस काउंटर भी लगभग खाली पड़ा रहा और वहां कामकाज काफी धीमी गत...