अररिया, अप्रैल 6 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के सत्र 2026-29 के लिए आयोजित संगठनात्मक चुनाव रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गया। चुनाव को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और दिनभर मतदान केंद्र पर गहमागहमी का माहौल बना रहा। स्थानीय श्री सिद्ध सागर भवन में आयोजित मतदान में कुल 668 मतदाताओं में से 621 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो लगभग 92 प्रतिशत मतदान दर्शाता है। चुनाव परिणाम मतगणना के बाद देर रात तक घोषित होने की संभावना जताई जा रही है। चुनाव को निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए दो मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां मतदाताओं की लंबी कतारें दिनभर देखी गईं। छह पदों के लिए कुल 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे, जिससे मुकाबल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.