गया, जून 22 -- जिले के होटल, गेस्ट हाउस, अस्पताल, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी सेंटर, मॉल और शिक्षण संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों की खुली अनदेखी अब महंगी पड़ने वाली है। अग्निशमन विभाग ने ऐसे तीन सौ से अधिक संस्थानों को रडार पर लिया है, जहां आग से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं पाई गई है। पहली नोटिस के बावजूद अधिकांश संस्थानों ने सुरक्षा मानकों को दुरुस्त नहीं किया, जिसके बाद विभाग ने अंतिम चेतावनी जारी कर दी है। अब भी सुधार नहीं होने पर भवनों को खाली कराकर सील करने की कार्रवाई की जाएगी। 15 दिनों की मोहलत भी बेअसर, अब दूसरा नोटिस

फायर ऑडिट के बाद संस्थानों को कमियां दूर करने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया था। बावजूद इसके करीब 80 प्रतिशत संस्थानों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए विभाग अब दूसरा नोटिस जारी कर रहा है। अधि...