अमरोहा, जून 25 -- लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना के बाद डिडौली गांव स्थित एसक्यू कालेज ऑफ फार्मेसी में गुरुवार को फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कालेज के डायरेक्टर मोहम्मद आमिर ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग को सुरक्षित तरीके से बुझाने का प्रदर्शन कर बताया कि घबराने के बजाय सूझबूझ और धैर्य से काम लेकर आग पर काबू पाया जा सकता है। साथ ही विद्युत उपकरणों में स्पार्किंग या आग लगने की स्थिति में उसे फैलने से रोकने के उपाय भी बताए। यह भी पढ़ें- दमकल विभाग की छापेमारी में कोचिंगों में मिले अधूरे इंतजाम मोहम्मद आमिर ने कहा कि आग लगने की घटनाओं में घबराहट अक्सर नुकसान बढ़ा देती है। समय रहते सही कदम उठाकर बड़े हा...