मऊ, अप्रैल 14 -- मऊ, संवाददाता। अग्नि शमन के मुख्य कार्यालय पर मंगलवार को फायर सर्विस स्मृति दिवस पर शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मुंबई डॉकयार्ड में हुई हुए अग्नि कांड में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों के योगदान को याद किया गया। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी के वर्मा ने मुंबई में हुए भीषण अग्निकांड में अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी के वर्मा ने बताया कि वीर जवानों ने अपने दायित्व निर्वहन में अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। बताया कि मुंबई के भीषण अग्निकांड में जान की बाजी लगाने वाले अमर शहीदों की स्मृति में 14 अप्रैल को स्मृति दिवस का आयोजन किया जाता है। यह भी पढ़ें- फायर सर्विस स्मृति दिवस पर शहीद अग्नि शमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित इस मौके पर दो मिनट का मौन...