फायर सर्विस की चेकिंग में 12 लाइब्रेरी अवैध, सुरक्षा मानक मिले अधूरे
पीलीभीत, जून 24 -- पीलीभीत। लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड की भयावहता से सबक लेते हुए स्थानीय अग्निशमन विभाग ने जिले में अवैध रूप से चल रहे शैक्षणिक केंद्रों के खिलाफ अभियान चलाकर छापामार कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें- मान्यता शर्तें पूरी करें, तभी संचालित करें कोचिंग सेंटरअवैध शैक्षणिक केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई सीएफओ अनुराग सिंह के निर्देश पर पीलीभीत और बीसलपुर की 12 प्रमुख लाइब्रेरियों में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इनमें से सभी लाइब्रेरी बिना किसी वैध पंजीकरण और सुरक्षा मानकों के धड़ल्ले से चल रही थीं। संकरी गलियों में नियमों को ताक पर रखकर संचालित इन सेंटरों में अग्निशमन उपकरणों से संबधित मानक भी अधूरे मिले हैं। सभी को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा पंजीकरण को लेकर अग्निशमन विभाग की ओर से डीएम और डीआईओएस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.