देवरिया, मई 15 -- मदनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव स्थित ईंट भट्ठे को प्रशासन ने बंद करा दिया। अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी से ईंट पकाने के लिए लगाई गई आग को बुझवा दिया। बताया जा रहा है कि भट्ठा स्वामी के पास कुछ कागजात मौजूद नहीं था। जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। देवपार वीरसिंहपुर में विगत वर्ष से एक ईंट भट्ठा संचालित होता है। नायब तहसीलदार बरहज रवींद्र मौर्य के नेतृत्व में खनन, फायर सर्विस और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम पहुंची, जहां अधिकारियों ने कागजात की जांच की। बताया जा रहा है कि जांच में प्रदूषण नियंत्रण सहित कुछ कागजात मौजूद नहीं थे। अधिकारियों ने भट्ठा बंद करने का निर्देश दिया, जबकि भट्ठे में लगवाई गई आग को बुझवा दिया। नायब तसहीलदार बरहज ने बताया कि महत्वपूर्ण कागजातों के अभाव में भट्ठा संचा...