फायर मॉक ड्रिल में स्वास्थ्य कर्मियों को सिखाया आग बुझाना
अमरोहा, मई 8 -- अमरोहा। सीएमएस डॉ.अश्वनी कुमार भंडारी की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे जिला अस्पताल में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग तोमर ने स्वास्थ्य कर्मियों को आग बुछाने के तरीके बताए।उन्होंने कहा कि आग लगने पर सबसे पहले सुरक्षा के उपाय अपनाए जाने चाहिए। वार्डों में भर्ती मरीजों को सावधानीपूर्वक बाहर निकालें और लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमान करना चाहिए। दरवाजा खोलने से पहले छूकर चेक करें, अगर गर्म है तो वहां भी आग लगी है। ऐसे में दूसरी तरफ से निकलने का प्रयास करें। गैस और धुएं से बचने के लिए नाक पर गीला कपड़ा या रुमाल बांधकर सीधे चलने के बजाय जमीन पर झुककर चलना चाहिए। यह भी पढ़ें- पावापुरी मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्यकर्मियों ने आग से बचाव का कियाा पूर्वाभ्यास कपड़ों में आग लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.