नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार, 5 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर विराट के फैंस और दोस्तों ने खास अंदाज में बधाई दी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट से बात करते हुए अपना सिंगिंग टैलेंट और मजेदार अंदाज दिखा रहे हैं। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।जन्मदिन पर वायरल हुआ विराट का वीडियो दरअसल, विराट कोहली के जन्मदिन पर, स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और कमेंटेटर विमल कुमार ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया। वायरल वीडियो में विराट कोहली न्यूजीलैंड में प्रैक्टिस सेशन के बाद मैदान से बाहर आते दिख रहे हैं। उनके कंधे पर उनका किट बैग भी नजर आ रहा है। साथ ही विराट के चेहरे पर ...