प्रयागराज, जून 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ के कोचिंग अग्निकांड के बाद प्रयागराज में चल रहे जांच अभियान के दौरान बुधवार को सिविल लाइंस के स्टैनली रोड स्थित एक भवन में हैरान करने वाला मामला सामने आया। अग्निशमन विभाग की टीम जैसे ही निरीक्षण के लिए पहुंची, भवन में संचालित पैरामेडिकल इंस्टीट्यूटी, डिजिटल लाइब्रेरी और कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के संचालकों ने मुख्य गेट भीतर से बंद कर लिया। करीब एक घंटे तक चली मशक्कत और पुलिस व पीडीए के हस्तक्षेप के बाद अधिकारियों ने परिसर में प्रवेश किया। जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर तीनों संस्थानों को सील कर दिया गया। यह भी पढ़ें- एक ही भ‌वन में चल रही लाइब्रेरी, पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट और कंप्यूटर सेंटर सीलजांच की शुरुआत सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड टीम बुधवार दोपहर करीब 1...