नई दिल्ली, मार्च 30 -- नई दिल्ली, व. सं.। भजनपुरा की चांद बाग कॉलोनी में पांच मंजिला इमारत में लगी आग के दौरान करीब 25 लोगों की जान पड़ोसियों के प्रयास से बची थी। इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने फिर दिल्ली की फायर ब्रिगेड टीम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। सोमवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड की टीम को सही से ट्रेनिंग देने की जरूरत है। भारद्वाज ने कहा कि भजनपुरा में रात दो बजे हुए हादसे के दौरान लोगों ने फायर ब्रिगेड का इंतजार नहीं किया और चादर तानकर इमारत के नीचे खड़े हो गए, जिस पर कूदकर 20-25 लोगों ने जान बचा ली। उन्होंने कहा कि अगर पालम अग्निकांड में दमकल विभाग गद्दे बिछाने दिए होते तो वहां भी सभी की जान बच सकती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...