गाजीपुर, मार्च 16 -- जमानियां। फायर ब्रिगेड कर्मी मिथिलेश कुमार यादव पुत्र शारदा नंद यादव निवासी बलिया विकास खंड के सैदाबाद गांव में दमकल विभाग में तैनात है। सोमवार की सुबह मोटर साइकिल से कही जा रहे थे। एकाएक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों ने मरहम पट्टी कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...