फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने को टीम ने किया मेडिकल कालेज का निरीक्षण
एटा, सितम्बर 11 -- आग की घटनाओं से बचाव करने के लिए मेडिकल कालेज में फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने को लेकर लखनऊ से आई टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम सदस्यों ने नई बिल्डिंग स्थित ओपीडी, वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, एनआईसी, आईसीयू सहित सभी कक्षों का निरीक्षण कर आंकलन किया। नई बिल्डिंग में निरीक्षण करने के बाद टीम ने मेडिकल कालेज इमरजेंसी में पहुंचकर कहां-कहां फायर उपकरण लगाने की आवश्यकता है, इसका आंकलन किया। इसके लिए टीम सदस्यों ने इएमओ कक्ष, चिकित्सक कक्ष, स्टाप कक्ष, मरीज वार्ड, ओटी कक्षों की अलग-अलग नापतोल की। करीब दो से तीन घंटे के निरीक्षण के दौरान टीम ने मेडिकल कालेज में फायर फाइटिंग सिस्टम लगाये जाने के लिए पूरा आंकलन किया। निरीक्षण के दौरान टीम के साथ मौजूद सीएमएस डा.एस चंद्रा ने बताया कि लखनऊ से आई टीम मेडिकल कालेज में फायर फाइटि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.