ललितपुर, मई 23 -- ललितपुर। आग की लपटों से निपटने के इंतजाम की अनदेखी करने वाले उद्यमियों के खिलाफ अग्निशमन विभाग सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन ने औद्योगिक आस्थान चंदेरा का निरीक्षण करने के उपरांत 42 उद्यमियों को नोटिस जारी करके फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने की हिदायत दी है। चंदेरा औद्योगिक आस्थान की शहर से दूरी बहुत अधिक नहीं है। यहां 78 उद्योग स्थापित हैं। कोई उद्यमी पत्थर की कटिंग और पॉलिंशिग यूनिट संचालित कर रहा है तो किसी ने दाल और फ्लोर मिल लगा रखी है। इसके अलावा भी विभिन्न प्रकार की सामग्री का यहां उत्पादन हो रहा है। यह भी पढ़ें- अस्पतालों की रोज होगी फायर सेफ्टी जांच इन फैक्ट्रियों में बड़ी संख्या में कारीगर और श्रमिक कार्य करते हैं। नियमानुसार इन उद्यमियों को अपनी-अपनी फैक्ट्रियों में आग की लपटों से...