हरदोई, जून 18 -- हरदोई। मेडिकल कॉलेज में फायर फाइटिंग सस्टिम चलाने के लिए कोई प्रशक्षिति ऑपरेटर मौजूद नहीं है। अग्निशमन विभाग के औचक निरीक्षण में गुरुवार को यह कमी सामने आई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी शिवराम यादव और सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में फायर विभाग की टीम ने विभन्नि भवनों में लगे फायर अलार्म, हाइड्रेंट सस्टिम, हौज पाइप और अग्निशमन यंत्रों की जांच की। पता चला कि आग लगने जैसी आपात स्थिति में इन आधुनिक उपकरणों को संचालित करने के लिए कोई भी जानकार या प्रशक्षिति कर्मी तैनात नहीं है। अग्निशमन विभाग के अनुसार मेडिकल कॉलेज प्रशासन को लिखित चेतावनी और पत्र भेजे जा चुके हैं। इसके बावजूद कमी दूर नहीं की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...