महाराजगंज, फरवरी 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसएसबी 22वीं वाहिनी की तरफ से फायर फाइटिंग मॉकड्रिल कार्यक्रम आयोजित हुआ। मॉकड्रिल में एसएसबी जवानों को अग्निकांड जैसी आकस्मिक आपदा की स्थिति में त्वरित, संगठित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए प्रशिक्षित कर उन्हें जागरूक किया गया। कमांडेंट के मार्गदर्शन में आयोजित मॉकड्रिल में जवानों को आग लगने पर त्वरित कार्रवाई, बचाव, नियंत्रण, अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग, अग्नि के प्रकारों की पहचान, प्राथमिक बचाव उपाय, सुरक्षित निकासी प्रक्रिया और आपातकालीन संचार प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। मॉकड्रिल में उप कमांडेंट प्रदीप कुमार मेधी, महावीर भामू, अमरनाथ गुप्ता और सहायक कमांडेंट संचार जितेंद्र कुमार शर्मा सहित कई जवान शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.