फायर फाइटरों को सिखाया वनाग्नि नियंत्रण का तरीका
अल्मोड़ा, सितम्बर 22 -- अल्मोड़ा। एनटीडी स्थित वन चेतना केंद्र में सोमवार को द हंस फाउंडेशन और विभिन्न विभागों की ओर से फायर फाइटरों को प्रशिक्षण दिया गया। वनाग्नि की प्रभावी रोकथाम, सुरक्षित बचाव कार्य संचालित करने, आधुनिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग और किसी भी आपात स्थिति में दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। द हंस फाउंडेशन के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर पुरुषोत्तम थपलियाल ने बताया कि उनकी संस्था उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में वन अग्निशमन एवं रोकथाम परियोजना बड़े स्तर पर संचालित कर रही है। उन्होंने वनाग्नि नियंत्रण में ग्रामीण स्तर पर चयनित फायर फाइटरों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप धौलाखंडी ने वर्ष 2023 से वनाग्नि की रोकथाम के लिए निरंतर कार्य कर रही हंस फाउंडेशन की टीम के प्रयासों की सराहना करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.