सोनभद्र, मार्च 5 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। हिण्डाल्को रेणुकूट में चल रहे 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन सेफ्टी ग्राउंड में फायर ड्रिल एवं रेस्क्यू प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अल्युमिना रिडक्शन, फैब्रिकेशन एवं यूटिलिटीज विभागों की कुल चार टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में रिडक्शन प्लांट की टीम के चंद प्रताप, विशाल गिरी एवं पीयूष मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूटिलिटीज की टीम से पुनीत संखोलिया, विघ्नेश्वर शर्मा एवं निराला सिंह ने द्वितीय स्थान तथा फैब्रिकेशन प्लांट की टीम से प्रभात पटेल, रणविजय सिंह एवं नंदन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन कैलाश प्रधान एवं पार्थ पुरवार द्वारा किया गया। विजेताओं की घोषणा फायर एवं सेफ्टी विभाग के प्रमुख जय तिवारी द्वारा की...