हरिद्वार, फरवरी 15 -- उत्तरी हरिद्वार में खड़खड़ी क्षेत्र के अन्न जल रेस्टोरेंट की रसोई में देर रात आग लग गई। चिमनी से आग की लपटें निकलने लगीं। आग के कारण रेस्टोरेंट की रसोई में रखा सारा सामान जल गया। बीते रोज आग लगने पर रेस्टोरेंट कर्मियों ने फायर विभाग को सूचना दी। पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट खाली कराया। इसके बाद फायर टीम ने आग को काबू करना शुरू किया। एसएफओ बीरबल सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात दो बजे रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर एक वाहन को भेजा गया। टीम ने रसोई में लगी आग को काबू किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...