फायर ऑडिट में सरकारी अस्पताल आगे
सीतामढ़ी, जून 5 -- मनीष झा सीतामढ़ी। मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से हुई चार लोगों की मौत के बाद जिले के अस्पतालों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि जिले में सरकारी अस्पतालों और पंजीकृत निजी नर्सिंग होमों में नियमित फायर ऑडिट होने का दावा किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले के सभी 19 सरकारी अस्पतालों एवं सात पंजीकृत निजी नर्सिंग होम व क्लीनिकों का समय-समय पर अग्निशमन विभाग द्वारा निरीक्षण किया जाता है। ऑडिट के दौरान अग्निशमन उपकरण, निकासी मार्ग, विद्युत व्यवस्था और आपदा प्रबंधन तैयारियों की जांच की जाती है। अधिकारियों का कहना है कि ऑडिट के दौरान मिलने वाली कमियों को दूर करने के लिए संबंधित संस्थानों को निर्देश भी दिए जाते हैं। यह भी पढ़ें- जिले के 82 अस्पतालों मेंे सुरक्षा इंतजाम नाकाफी, कई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.