नोएडा, फरवरी 26 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की निराला ग्रीनशायर सोसाइटी में करीब पंद्रह दिन पहले लगी आग की घटना के बाद गुरुवार को दमकल विभाग ने फायर ऑडिट किया। इस दौरान कई खामियां पाई गईं। अलार्म से लेकर कई उपकरण खराब मिले। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि टावर जी-12 के एक फ्लैट में सात फरवरी को आग लग गई थी। इस दौरान फायर सिस्टम ने काम नहीं किया था। सोसाइटी के लोगों ने इसकी शिकायत दमकल विभाग से की थी। दमकल विभाग ने गुरुवार को सोसाइटी में फायर ऑडिट किया। फायर ऑडिट के दौरान कई खामियां मिलीं। दमकल विभाग की टीम को सोसाइटी में फायर अफसर भी ड्यूटी पर नहीं मिला। सोसाइटी के लोगों ने इसका विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...