बोकारो, जून 17 -- दिल्ली अग्निकांड के बाद जिले में होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर बुधवार को बेरमो अनुमंडल प्रशासन ने जैनामोड़ स्थित एक होटल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

जांच की कार्रवाई बेरमो के एसडीएम मनोज कुमार के नेतृत्व में जांच के दौरान पाया गया कि सनसाईन होटल में फायर सेफ्टी के निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया था तथा होटल के पास अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (फायर एनओसी) भी उपलब्ध नहीं थी। इसके बाद प्रशासन ने होटल को सील कर दिया। एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि दिल्ली में हाल ही में हुई अग्निकांड की घटना को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

सुरक्षा मानक अनिवार्य उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा स...