इटावा औरैया, जुलाई 18 -- इटावा। अजीमाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एक एसी कोच में शनिवार को अचानक फायर अलार्म बजने से सुबह यात्रियों में हड़कंप मच गया स्मोक डिटेक्टर के एक्टिव होकर अलार्म बजने पर नॉन-स्टॉप ट्रेन प्रेशर डाउन होने से प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रुक गई। ट्रेन के साथ जंक्शन की टेक्नीशियन टीम ने तकनीकी खराबी दूर की, जिसके बाद ट्रेन 12 मिनट बाद आगे के लिये रवाना हो सकी। राजगीर से अहमदाबाद जा रही गाड़ी संख्या 12948 अप अजीमाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस

फायर अलार्म जाने का कारण शनिवार सुबह करीब 10:17 बजे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2 पासआकर खड़ी हो गई। ट्रेन के एसी कोच एम -1 में लगा फायर अलार्म सिस्टम धुएं के कारण एक्टिव हो गया और फायर अलार्म बजने लगा। अलार्म बजते ही यात्रियों के साथ ट्रेन स्टाफ में हड़कंप मच गया। फायर अलार्म के बजने से ट्रेन का प्र...