मेरठ, मई 1 -- लोहियानगर थाना क्षेत्र के जुर्रानपुर गांव में गुरुवार देर रात दुस्साहसिक वारदात हुई। तीन बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश हमलावरों ने गांव के ही किसान के घर पर ताबड़तोड़ दर्जनभर राउंड गोलीबारी की। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। इस मामले में फिलहाल कुछ वीडियो फुटेज में नौ आरोपी हमलावर चिह्नित किए गए। वहीं, तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दो टीमों को लगाया गया है। बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर गांव निवासी योगेश भड़ाना परिवार के साथ रहते हैं और इनका खेती का काम है। गुरुवार देर रात करीब दो बजे के आसपास तीन बाइक पर 9 नकाबपोश आरोपी आए और योगेश भड़ाना के मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- पशु पैठ में भैंस खरीदने को लेकर मारपीट, हंगामा और फायरिंग इस दौरान घर पर ...