जहानाबाद, मई 7 -- ओकरी थाना के पेउता गांव के समीप एक मुर्गी फार्म पर पुलिस ने की छापेमारी दयाली विगहा गांव के समीप मंडई बियर नहर परियोजना के कार्य में डाला था बाधा रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की दी थी धमकी पोकलेन मशीन के चालक के साथ मारपीट कर की थी फायरिंग जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। ओकरी थाना क्षेत्र के दयाली विगहा गांव के पश्चिम मंडई बियर नहर परियोजना के काम में बाधा डालने, रंगदारी नही देने पर काम बंद करने, जान से मारने की धमकी देने और पोकलेन मशीन के चालक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। एक मुर्गी फॉर्म से बुधवार की देर शाम गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से देसी पिस्टल, 11 गोली और दो मोबाइल फोन जप्त किया गया है। इस संबंध में आरोपितों के विरुद्ध उक्त थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई ह। दोनों को जेल भेजा ग...