संभल, मार्च 7 -- कुढफतेहगढ क्षेत्र के गांव पैगारफातपुर में गुरुवार रात दो पक्षों में हुई मारपीट व फायरिंग में दो लोग घायल हो गए । इस से गांव में अफरातफरी मच गई। गुरुवार रात गांव के ही दो पक्षों में लाठी डंडों के साथ मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान फायरिंग भी की गई। दोनों पक्षों से बब्लू व जगदीश घायल हुए हैं। सूचना पर रात में ही डायल 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस दोनों पक्षों से दोनों घायलों को थाने ले आये । पुलिस ने शुक्रवार की सुबह दोनों को मेडिकल कराया है। बबली पत्नी बब्लू निवासी पैगारफातपुर ने आरोपियो के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जिसमें बताया है कि गुरुवार की रात साढ़े दस बजे पति बब्लू पुत्र नेमचंद्र गांव में गमी की होली मिलकर घर आ रहे थे । इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे पांच - छः लोगों ने लाठी डंडे व तमन्चा ...