सुल्तानपुर, जून 23 -- गोसाईगंज, संवाददाता। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के पकड़ीपुर कसमऊ इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है। दोनो पक्षों की ओर से कुल 26 नामजद दो दर्जन अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। थाना क्षेत्र सलारपुर निवासी तसरीफ अहमद पुत्र मंजूर अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 21 जून की शाम वह अपने भाई सैफ के साथ पुराने घर हुसैनगंज जा रहा था। पकड़ीपुर कसमऊ के पास पहले से घात लगाए बैठे मोईद अहमद उर्फ बाबी, वसीद अहमद, साहिल उर्फ सोहेल, दानिश, रकीब, अजहरुद्दीन, बदरुद्दीन, रियाज अहमद, अलीम, हकीक अहमद ने अवैध तमंचों से फायरिंग कर दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपितों ने दोनों भाइयों को घेरकर लाठी-डंडों से मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी...