अलीगढ़, दिसम्बर 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव देवी नगला में पिछले माह हुई दो पक्षों में विवाद के फायरिंग के आरोपी पूर्व विधायक के भतीजे मोहकम की जमानत अर्जी अदालत में मंजूर हो गई। इससे पहले तीन लोगों की जमानत मंजूर हो चुकी है। 19 नवंबर की शाम को महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के देवी नगला निवासी रोहन यादव व उनके पड़ोस में रहने वाले पूर्व विधायक अमर सिंह के भतीजे मोहकम सिंह पक्ष में प्लॉट के विवाद में कहासुनी हुई थी। इसके बाद जमकर पथराव हुआ। इसी बीच मोहकम ने रिवॉल्वर से फायरिंग की थी, जिसका वीडियो वायरल हो गया था। मामले में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों पक्षों से मोहकम समेत चार लोग जेल भेजे गए। इसमें तीन लोगों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। अब मोहकम की ओर से जमानत अर्जी डाली गई थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर...