जौनपुर, मार्च 19 -- जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दुधौरा चौराहे के पास गुरुवार की सुबह करीब दस बजे एक चाय की दुकान पर बैठे युवक को कुछ बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनके कान के बगल से गुजर गई। यह देख बदमाश मौके पर पहुंचे और कट्टे के बट से मारकर घायल कर दिए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेँटर के लिए रेफर कर दिया। समोधीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मी शंकर यादव दुकान पर बैठे थे। कुछ लोगों से बात कर रहे थी तभी बाइक से दो बदमाश पहुंचे और लक्ष्मीशंकर को टारगेट करके फायरिंग कर दिए। गोली किनारे से निकल गई। यह देख बदमाशों ने लक्ष्मीशंकर को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। कट्टे के बट से मारकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस के अनुसार, आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और जिला अस्पताल भेजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.