बागपत, मार्च 9 -- थाना रमाला पुलिस ने बराल गांव के प्रधान पुत्र को तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि बराल गांव निवासी रीता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि शनिवार शाम उसका बेटा वरुण उर्फ गोलू अपने दोस्त आदित्य के साथ बाइक से बराल बस स्टैंड पर घर का सामान लेने गया था। जब दोनों सामान लेकर वापस लौट रहे थे तो गांव के मुख्य चौराहे के पास ग्राम प्रधान सरसलता के पुत्र रितिक और उसके साथी विजिल निवासी एलम ने वरुण उर्फ गोलू पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। हालांकि इस हमले में वह बाल-बाल बच गया था फायरिंग करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में आरोपी रितिक को कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन के पास से तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया।इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश क...