मुंगेर, मार्च 7 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरगंज में घर के सामने फायरिंग करने के मामले में दो व्यक्ति को गिरफ्तार का जेल भेज दिया। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि मुजफ्फरगंज में दो युवकों द्वारा गाली गलौच एवं फायरिंग करने मामले में मुजफ्फरगंज निवासी अजय सिंह की पत्नी मीना कुमारी ने थाना में आवेदन देकर रतैठा गांव निवासी राजेश सिंह के पुत्र शिवम कुमार तथा गणेश सिंह के पुत्र नीतीश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराया था। मीना कुमारी ने बताया कि हम लोग घर में बैठे हुए थे तभी शिवम कुमार एवं नीतीश कुमार मेरे घर के सामने बाइक से आया और गाली गलौच करने लगा। जब हम लोगों ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने देसी कट्टा निकाल कर तीन-चार फायर किया और जब उसका...