नैनीताल, मई 8 -- नैनीताल। डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल ने भूमि विवाद में फायरिंग करने के मामले में दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए हैं। मामले के अनुसार, चम्पावत में पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के अनुसार 2025 में भैरवा चौराहा चम्पावत निवासी महेंद्र कुमार (मूल निवासी लोहरियासाल, हल्द्वानी) ने अपने लाइसेंसी शस्त्र से दिनेश तड़ागी पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह घायल हो गए। दोनों पक्ष आपस में बिरादरान बताए जा रहे हैं और लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें- आवासीय पट्टे पर रेस्टोरेंट संचालित करने पर डीएम ने की कार्रवाई डीएम ललित मोहन रयाल ने महेंद्र कुमार तड़ागी के नाम जारी रिवॉल्वर और सिंगल बैरल बंदूक के लाइसेंसों को आयुध अधि...