गिरडीह, मार्च 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र के आजाद नगर अनुसूचित जाति टोला के निकट एकत्रित भीड़ द्वारा उपद्रव, पथराव व गोली फायरिंग मामले में तीन आरोपियों की जमानत याचिका पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय की अदालत में 30 मार्च को सुनवाई होगी। 30 मार्च को अदालत में जेल में बंद आरोपी अमित विश्वकर्मा की नियमित जमानत याचिका एवं चंदन वर्मा उर्फ चंदन कुमार वर्मा एवं राजकुमार उर्फ सोनू कुमार एवं अन्य की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। इन सभी के नियमित जमानत एवं अग्रिम जमानत याचिका पर पूर्व में अदालत में एक-एक बार सुनवाई हो चुकी है। अमित विश्वकर्मा ने सीजेएम की अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उपरी अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है। हालांकि उसके साथ जेल में बंद शिवम श्रीवास्तव समेत अन्य पांच आरोपियों ने उपरी अदालत मे...