पाकुड़, अप्रैल 29 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। बीते शनिवार को नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फाइनेंस कर्मी के साथ नोकझोंक और हवाई फायरिंग करने के मामले में नामजद अभियुक्त ग्वालपाड़ा निवासी शिबू राउत ने मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के मुताबिक अभियुक्त ने एक फाइनेंस कर्मी के साथ विवाद होने के बाद देसी कट्टा से हवाई फायरिंग की थी और मौके से फरार हो गया था। इस मामले में पाकुड़ नगर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही छापामारी और बढ़ते दबाव के कारण अभियुक्त ने न्यायालय के समक्ष मंगलवार को आत्मसमर्पण किया है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने वारंट के आधार पर एक आरोपी को भेजा जेल यह भी पढ़ें- आर्म्स एक्ट का आरो...