मऊ, मई 25 -- ​मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, लूट, चोरी और माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत स्थानीय थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने विगत 18 मई की रात करीब 11 बजे जान से मारने की नीयत से एक युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दिया था। इस मामले में फरार चल रहे चार शातिर अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर भैरोपूर बंधा से 100 मीटर आगे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से एक तमंचा, चोरी की बाइक और नकदी बरामद हुआ। पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- लुटकांड में शामिल तीन लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार बीते 19 मई को शिकायतकर्ता संजू यादव निवासी पिपरा कछार ने थाना मधुबन में तहरीर देकर बताया था कि 18 मई की रात करीब 11 बजे एक मो...