मेरठ, जून 10 -- एनसीसी कैडेट्स की फायरिंग ग्रुप कंपीटिशन फतेहगढ़ में 7, 8 एवं 9 जून को आयोजित हुआ। इसमें मेरठ ग्रुप एनसीसी की टीम दूसरे स्थान पर रही। मेरठ ग्रुप से रितेश राणा, वंश मलिक, आदित्य सोम, सिवा, यशराज व गर्ल्स कैडेट्स जिया, तनु, निधा, पायल राठी, गुन ने प्रतिभाग किया। इस टीम की तैयारी कर्नल नीरज चौधरी कमान अधिकारी 71 बटालियन ने कराई थी। मेरठ ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर पदम सिंह जांगू एस एम ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि ये कैडेट्स जुलाई में इंटर डायरेक्टेड शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता तमिलनाडु में होगी। यह भी पढ़ें- प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते यह भी पढ़ें- शिविर में ड्रिल, मैप रीडिंग के बारे में बताया यह भी पढ़ें- नोएडा में जिले के युवा निशानेबाजों ने जीते पदक

हिंदी हिन...