मेरठ, जून 28 -- मवाना थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी मनिहार में युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी शुभम राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं। मवाना पुलिस ने शुक्रवार को गांव खेड़ी मनिहार निवासी शुभम राणा पुत्र बहादुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गांव खेड़ी मनिहार निवासी कविता ने आरोप लगाया था कि शुभम, उसके भाई सत्यम तथा 3-4 अन्य लोगों ने उसके पुत्र मोहित के साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- फायरिंग के वांछित आरोपी घर से गिरफ्तार आरोप है कि इसी दौरान शुभम ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की निशानदेह...