गुड़गांव, मार्च 20 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) सेक्टर-40 ने कादरपुर फायरिंग मामले में हथियार मुहैया करवाने वाले पांच हजार रुपये के इनामी अपराधी 29 वर्षीय संजू को गिरफ्तार कर लिया है। संजू न केवल फायरिंग मामले में हथियार सप्लायर था, बल्कि वह हत्या के प्रयास के मामले में सजायाफ्ता बेल जंपर और लूटपाट के मामले में वांछित अपराधी भी है। घटना 28 जनवरी 2026 की रात की है, जब गांव कादरपुर में पुरानी रंजिश के चलते काले रंग की गाड़ी में आए बदमाशों ने एक घर पर आठ से दस राउंड हवाई फायर किए थे। इस मामले में पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों विनय, बॉबी और पवन को गिरफ्तार कर लिया था। जांच में सामने आया कि इन तीनों को अवैध हथियार संजू ने ही उपलब्ध कराए थे। आरोपी पर गुरुग्राम के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, डकैती...