फायरिंग के बाद किश्तवाड़ से हथियारों के साथ सेना के 2 SPO लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
श्रीनगर।, नवम्बर 12 -- जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार दोपहर दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) अपने हथियारों के साथ लापता हो गए। दोनों का पता लगाने के लिए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों SPO कियार दछन से लौट रहे थे। वे इंद्रवाल के बसनान इलाके में तैनात 17 RR (राष्ट्रीय राइफल्स) के एक टेम्परेरी ऑपरेशनल बेस पर मौजूद जवानों की जगह लेने जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वे 17 RR के साथ डेरना की एक पोस्ट पर तैनात थे। आपको बता दें कि बुधवार को ही दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में मीर बाजार के पास अखरान इलाके में एक सुरक्षा चेकपॉइंट पर संदिग्ध आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी। इसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के तीन जवान घायल हो गए। जुलाई के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह तीसरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.