समस्तीपुर, नवम्बर 11 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत भिंडी सिमरिया पंचायत के मुखिया व भिंडी गांव निवासी रामवृक्ष राय के पुत्र सामंत कुमार राय ने थाना में आवेदन देकर एक मामला दर्ज कराया है। इसमें उसने कहा है कि विगत 6 नवंबर की शाम भिंडी गांव स्थित अपने चिमनी पर से घर लौट रहे थे इसी दौरान चिमनी के समीप ही सिक्स लेन पुल के पास तीन युवक पहले से मौजूद थे। इसी बीच एक युवक ने जान मारने की नीयत से हम पर फायरिंग कर दी। किसी तरह जान बचाकर हम भागने में सफल रहे। इस मामले में मुखिया सामंत कुमार राय ने थाना में आवेदन देकर मनोरथपुर गांव निवासी अमरजीत कुमार गौरव उर्फ हरिओम यादव सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...