मुरादाबाद, जून 6 -- थाना क्षेत्र के गांव हिसामपुर में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में तमंचे से फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। गांव निवासी सुभान पुत्र नज़र की शिकायत के अनुसार पांच जून की सुबह खेत पर पानी लगाने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए तमंचे से फायर कर दिया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह भी पढ़ें- जमीनी विवाद में युवक पर फायरिंग, मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...