बरेली, मार्च 19 -- फरीदपुर, संवाददाता। पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक्टर चालक पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया और पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।  फरीदपुर के सिसैया रोड के मोहित की पड़ोस के मोरपाल और उसके बेटे की टेंपो चलाने को लेकर मारपीट के बाद रंजिश थी। मंगलवार शाम मोहित पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मोरपाल और विकास ने मोहित को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान मोरपाल ने तमंचे से फायर किए। वहां से गुजर रहे विशाल मौर्य की जांघ चीरते हुए गोली निकल गई। इसके बाद से दबंग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने विशाल मौर्य को अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को मोहित की तहरीर पर पुलिस ने मोरपाल और उसके पुत्र विकास के खिलाफ मुकदमा दर्...