शाहजहांपुर, फरवरी 14 -- पुरानी रंजिश में फायरिंग कर युवक को घायल करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। खिरिया पाठक गांव निवासी मोमीन खां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 फरवरी को उनका पुत्र ममनून खान नमाज पढ़ने जा रहा था, तभी रबील हसन समेत कई लोगों ने गाली-गलौज और पथराव किया। आरोप है कि अजमेरूल हसन ने 315 बोर तमंचे से फायर कर दिया, जिससे ममनून घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को बगड़ेर तिराहे से तमंचा व कारतूस सहित पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...