आरा, जून 26 -- फायरिंग के आरोप को बताया चुनावी द्वेष चरपोखरी, एक संवाददाता। जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के ठकुरी मोड़ पर कार पर फायरिंग मामले में दर्ज प्राथमिकी को ठकुरी मुखिया ने राजनीतिक द्वेष बताते हुए पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। मुखिया मोनिका कुमारी ने कहा कि उनके पति पर लगाये गये सभी आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए विरोधियों की ओर से राजनीतिक विद्वेष और चुनावी द्वेष के तहत यह सोची-समझी साजिश रची गई है ताकि जनता के बीच भ्रम फैलाया जा सके। मुखिया ने स्थानीय प्रशासन और जिला पुलिस कप्तान से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कराई जाए, ताकि घटना की सच्चाई सबके सामने आ सके और बेकसूर को राजनीतिक साजिश का शिकार होने से बचाया जा सके। यह भी प...